बांदा। अलग-अलग हुए सडक़ हादसों में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों मासूम को कानपुर रेफर किया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी ओमप्रकाश (30), बुद्धविलास (25) गुरुवार की शाम खेत से बाइक लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक के आगे मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। मरका थाना क्षेत्र अधांव गांव निवासी संजय (20) गुरुवार की शाम बबेरू से बाइक लेकर घर जा रहा था। बेर्रांव गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी महादेव (24) अपनी बहन और भांजी श्रद्धा (7 माह) को बाइक को बैठाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से होते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक नींद आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकरा गई। इससे महादेव और श्रद्धा गंभीर घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने श्रद्धा को कानपुर रेफर किया है।