फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डेंगू के पांच मरीज मिले, संख्या पहुंची 338

Thu, 09 Nov 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीन मोहल्लों में सर्वे कर डेंगू लार्वा को लेकर जांच की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 396 घरों का निरीक्षण किया, जिसमें दो घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 269 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें 30 सैंपल डेंगू जांच के लिए लगाए गए। इनमें काजीटोला मरका गांव की आरती (28), ब्यौंजा गांव की ऊषा (40), शहर के स्वराज कालोनी निवासी उमाशंकर (48), मरौली गांव निवासी रिशी (11), मर्दननाका निवासी अल्तमश (11) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने निरीक्षण किया। बताया कि स्थानीय घरों के निवासी स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें