बांदा। कानपुर से कोयला लेकर जबलपुर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई। तेज लपटे देखकर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी को बांदा स्टेशन में रोक लिया गया। आरपीएफ, जीआरपी सहित रेल अधिकारी आ गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके जांगिड़ ने बताया कि मालगाड़ी में आग लगने पर इलेक्ट्रिक लाइन कुछ देर के लिए बंद करा दी गई। चित्रकूट से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को अतर्रा स्टेशन में रोक दिया गया। आग पर नियंत्रण पाने के बाद लगभग पौन घंटे बाद सब बहाल हो सका। (संवाद)