फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सूने घर में लगी आग,लाखों का सामान जला

विज्ञापन
मकान में लगी आग बुझाते ग्रामीण।  - फोटो : मकान में लगी आग बुझाते ग्रामीण।
विज्ञापन
नरैनी। सूने घर में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। घर के अंदर रखा अनाज, बाइक और नकदी समेत जेवर जल गए। कालिंजर थाना क्षेत्र के केवटन पुरवा अंश पिपरा गांव निवासी सतरुपा पत्नी राहुल निषाद मंगलवार सुबह अपने घर में ताला लगाकर खेत गई थी। इसी दौरान उसके घर में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सामान, नकदी, जेवर समेत बाइक जल गई। सतरूपा ने बताया कि दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें