नरैनी। शराब पीकर आए दिन अभद्रता के मामले पर एक युवक की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए चाचा व भतीजा को भी मारापीटा। युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी बब्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 22 अगस्त की रात नौ बजे पड़ोसी कल्लू शराब पीकर दरवाजे पर अभद्रता कर रहा था मना करने पर झगड़े पर आमादा हो गया।
उसके दो भाई लल्लू, इंद्रजीत व पिता शिवपूजन भी आ गए। सभी ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बचाव करने आए चाचा राजा व भतीजे बृजेश को भी मारा पीटा है। गिरवां पुलिस ने युवक की तहरीर पर पिता सहित तीन पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज की है।