फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बाप: बंटवारे के विवाद में पिता ने इकलौते बेटे और बहू को मार डाला, लहूलुहान मिले दंपती के शव

Thu, 15 Jun 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। नरैनी कोतवाली इलाके के बरसड़ा मानपुर गांव में बंटवारे के विवाद में पिता ने इकलौते बेटे और बहू को मार डाला। धारदार और नुकीले हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। पौत्र की तहरीर पर आरोपी बाबा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के नरैनी में जमीन के बंटवारे के विवाद में पिता ने देर रात अपने इकलौते बेटे और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सुबह मृतक का छोटा बेटा और बेटी जब जागे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पौत्र की तहरीर पर बाबा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव निवासी देशराज राजपूत के पास 16 बीघा जमीन है। देशराज का जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे मन्नूलाल राजपूत (38) के विवाद चल रहा था। मंगलवार रात मन्नूलाल घर से करीब 40 मीटर दूर छोटे बेटे दीनदयाल (14) के साथ खलिहान में सोने चला गया। 

घर में पत्नी चुन्नी देवी (35) अंदर वाले कमरे और देशराज आंगन में सोया था। बुधवार सुबह पांच बजे छत पर सो रही मन्नूलाल की पुत्री वैजयंती (12) ने नीचे आकर देखा तो मां का लहूलुहान शव पड़ा था। उधर, खलिहान में दीनदयाल जागा तो पिता को चारपाई में लहूलुहान हालत में मृत पाया। 
विज्ञापन


बाबा देशराज घर में नहीं थे। भाई-बहन की सूचना पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र समेत नरैनी, कालिंजर, करतल, अतर्रा, गिरवां का फोर्स पहुंच गया। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें