फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी की वरीक्षा से पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी की वरीक्षा से कुछ घंटे पहले ही पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने जब रस्सी के सहारे शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी चक्की संचालक गंगा प्रसाद (55) को छोटी बेटी संध्या का वरीक्षा देने बुधवार की शाम कर्वी जाना था। घर के सभी लोग तैयारियों में लगे थे। इस बीच अचानक गंगा प्रसाद घर से लापता हो गए। बेटा अखिलेश उन्हें तलाशते हुए घर के पीछे स्थित चक्की पर पहुंचा। सरिया के सहारे रस्सी से पिता का शव लटकते देख चीख पड़ा। इससे घर कोहराम मच गया।
बेटे ने बताया कि पिता बहन की वरीक्षा और शादी को लेकर परेशान थे, लेकिन उन्होंने घर में किसी से कुछ नहीं कहा। पुलिस का कहना है कि परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन



पापा आपने कुछ बताया क्यों नहीं
अपनी वरीक्षा से चंद घंटे पहले आंखों के सामने पिता का शव देखकर बेटी संध्या चीखते हुए बेहोश हो गई। होश आने पर बार-बार यही कहती रही कि पापा कोई परेशानी थी तो आप बता तो देते। शायद कोई रास्ता निकल आता। पति की मौत से पत्नी भी यशोदा भी बदहवास हो गईं।


आए वरीक्षा में, शामिल हुए शव यात्रा में
वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगा प्रसाद के काफी रिश्तेदार उनके घर आए थे। रिश्तेदार पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें