फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निमंत्रण में न बुलाने पर पिता-पुत्र ने युवक को पीटा

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी । निमंत्रण में न बुलाने पर गुस्साए पिता और पुत्र ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर जब लोग मौके पर आए तो वह गाली-गलौच करते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरवा थाना क्षेत्र के सहेंवा गांव निवासी ललित कुमार ने तहरीर मे बताया है कि 5 नवंबर की रात गांव के शिवचरण वर्मा व उसका पुत्र कुलदीप वर्मा मेरे घर आए। आरोप है कि दोनों ने बिना किसी वजह से आकर गाली गलौज की।
विरोध करने पर उन्होंने कहा कि तुमने हमें निमंत्रण में नहीं बुलाया है। आरोप है कि इसी बात से गुस्सा होकर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर जब ग्रामीण मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें