नरैनी। घर का सामान लेने गए युवक पर गांव के दबंग ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह भाग कर व्यक्ति ने अपनी जान बचाई।
गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई ज्ञान प्रसाद उर्फ़ छोट्टन घर के पास दुकान में घरेलू समान लेने पहुंचा था। तभी गांव के दबंग अपने हाथ में तलवार व 315 बोर तमंचा लेकर उसके भाई के सिर के ऊपर धारदार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।
भाई ने हाथ लगाकर वार को रोका। जिससे हाथ बुरी तरह कट गया। वह जान बचाकर किसी तरह भागा तो दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे उसका भाई बाल-बाल बच गया और वह भाग कर घर आया। घटना बताई। भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने दबंग अनिल कुमार पाठक उर्फ़ अन्नू पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।