फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बदला मौसम हल्की बारिश से चिंतित किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। होली से पहले मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे किसान चिंतित हैं। उन्हें डर सता रहा कि यदि बारिश हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से मौसम बदल गया है। शाम और सुबह बदली छायी रहती है। गुरुवार की रात मऊ, मानिकपुर और भरतकूप क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई है। गुरुवार को सुबह से ठंडी हवा चलती रही। किसान राकेश कुमार त्रिपाठी, देवेेंद्र्र सिंह, रेवती रमण त्रिपाठी ने बताया कि इस समय रबी की फसल खेतों में तैयार हो गई है। जिसमें गेहूं, चना, सरसों की फसल है। यदि इस समय बारिश हो गई तो सब फसल नष्ट जाएगी। कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि हल्की बदली ही छायी है। बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें