बांदा। अतिवृष्टि और जलभराव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वेक्षण न कराए जाने के विरोध में जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने आंदोलन का एलान किया है। संगठन 17 नवंबर को तहसील सदर परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेगा। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि धरना आयोजन को लेकर एसडीएम सदर को पत्र देकर अनुमति मांगी गई है। बताया कि जुलाई से अक्तूबर के बीच हुई अतिवृष्टि से मूंग, उड़द, तिल समेत खरीफ की अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद प्रभावित किसानों को दैवी आपदा के तहत मुआवजा नहीं मिला। (संवाद)