फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में चुनें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी ब्लाॅक के शंकरपुरवा के जैविक फार्म में ए कार्यशाला हुई। इसमें मॉडल गांव बनाने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म एसएफएस मॉडल छनेहरा लालपुर के असलम ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में चुनने पर जोर दिया। बताया कि इसके लिए प्रशिक्षण जरूरी है। तभी हम सफलता के सभी आयामों को पा सकते हैं। इसके अलावा जैविक खेती, मोटा अनाज का उत्पादन आदि पर जोर दिया।

जाहिद अली ने कहा कि हम जैविक खेती के माध्यम से अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। योगाचार्य रमेश सिंह पटेल ने हमारा गांव आदर्श कैसे बने इसके लिए पूर्व जिलाधिकारी हीरालाल की संकल्पना को बताया। कहा कि इसके लिए तीन बिंदु गांव में चेंजमेकर बनना,, एपीओ का गठन, कृषक स्वयं सहायता समूह बनाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गांव के लोग स्वावलंबी स्वस्थ और आर्थिक रूप से सम्पन्न बनेंगे। प्रगतिशील किसान महानंद सिंह पटेल पारा बन्नू बेगम, देवेश स्वरूप निगम, नरेंद्र यादव, अभय पटेल, वीरेंद्र राजपूत, मोहन पटेल, बबलू प्रजापति आदि मौजूद रहे। आयोजक रमेश चंद्र सिंह पटेल ने सभी का आभार जताया। कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें