फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर जा रहे पैदल किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 07 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में खाद छींटकर घर जा रहे किसान को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता वीरभद्र भुर्जी (50) मंगलवार की रात अपने खेत से खाद छींटकर पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वीरभद्र गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें