फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोडर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साइकिल से खेत जा रहे किसान को पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे बाद लोडर भी पलट गया। मौके से लोडर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी होरीलाल यादव (51) किसान थे। बुधवार को सुबह सात बजे वह साइकिल से खेत जा रहे थे। तभी पीछे से आए लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद लोडर भी पलट गया।
परिजन घायलावस्था में उसे बिसंडा पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई गामा प्रसाद ने बताया कि दो बीघा खेती है। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि लोडर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें