फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साइकिल से खेत जा रहे किसान को पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के मनोहर पुरवा निवासी श्यामलाल (65) वर्तमान में अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के भागवत नगर में मकान बनाकर रह रहे थे। गुरुवार को सुबह छह बजे के करीब वह साइकिल से रोज की तरह मनोहर पुरवा में स्थित अपने खेत जा रहे थे। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के तहसील के पास पीछे से आई बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रानी ने बताया कि दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। तीन बीघा जमीन है। मृतक खेती किसानी करता था। घटना के संबंध में अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें