फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में बकरी जाने के विवाद में किसान की लाठी से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में बकरी जाने के विवाद में हमलावरों ने किसान को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। झगड़े की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान का लहूलुहान शव खेत मेें पड़ा मिला। भाई ने एक नामजद समेत चार लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी ब्रजमोहन (38) बुधवार की रात 11 बजे अपने खेत में धान की बेड़ की रखवाली करने गया था। यहां गांव के ही गुड्डू खान ने अपने चार साथियों के साथ ब्रजमोहन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े की जानकारी मिलने पर ब्रजमोहन का छोटा भाई शिवमोहन अपने साथ पड़ोसियों को लेकर घटनास्थल पहुंचा तो वहां ब्रजमोहन लहुलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
छोटे भाई शिवमोहन ने बताया कि बुधवार को दिन में गुड्डू खान के भतीजे सनी खान ने अपनी बकरियां ब्रजमोहन के खेत में छोड़ दी थी। जिस पर ब्रजमोहन और सनी के बीच विवाद हो गया था। रात में गुड्डू ने यह घटना कर दी। शिवमोहन की सूचना पर रात में सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की। गुरुवार को सुबह भाई शिवमोहन ने आरोपी गुड्डू खान समेत अज्ञात चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गुड्डू खान समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें