फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Sun, 19 Feb 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

- 14 फरवरी को हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के ठर्री भगनपुर निवासी अमित कुमार पटेल (42) 14 फरवरी को भरतकूप थाना क्षेत्र भारतपुर गांव से पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह मछरिहा नहर के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात इलाज के दौरान प्रयागराज में उनकी मौत हो गई। यह जानकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान के भाई राजू व अनिल ने बताया कि मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी सुलेखा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक किसान की दो लड़कियां है। रविवार को सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें