बांदा। पत्नी के फोन पर शराब पीने से मान करने पर किसान ने बच्चों के सामने ही फंदा लगा लिया। पत्नी खेत से वापस लौटी तो पति फंदे पर लटका मिला।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के किशनीपुरवा मुकेरा गांव निवासी संतोषी ने बताया कि उसके पति रामरुचि पटेल (30) गुरुवार को दोपहर घर में शराब पी रहे थे। वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसने फोन पर पति रामरुचि से मना किया कि होली हो गई, अब नहीं पीयो, इस पर पति ने जवाब दिया कि अगर पीने से मना किया तो वह फंदा लगाकर जान दे देगा। उसने अपने बेटे और बेटी के सामने पंखे के हुक से रस्सी से फंदा लगा लिया। इस बीच पत्नी खेत से लौटी तो उसे फंदे से लटका पाया। उसके पास एक बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करता है।
नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।