फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पंखे का प्लग लगाते समय किसान को लगा करंट, मौत

Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

बांदा के ऐला गांव में किसान रामसागर को फर्राटा पंखे का प्लग लगाते समय करंट लग गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक है।
विज्ञापन
फोटो- 21 रामसागर। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा। फर्राटा पंखे का प्लग लगा रहे किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी विवेक द्विवेदी ने बताया कि उसके पड़ोसी रामसागर (40) बुधवार की सुबह अपने घर में फर्राटा पंखे का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रहे थे। तभी तार कटा होने से उन्हें करंट लग गया। वह जमीन पर गिर पड़े, इस बीच उनके ऊपर फर्राटा पंखा भी गिर गया। घरवालों ने देखा तो उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके दो बेटे व एक बेटी है। घर में पत्नी फूलकली है। वह बटाई में खेती लेकर खेती किसानी करते थे। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें