फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत पर किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निजी नलकूप से खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट के चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव निवासी राम जियावन (55) गुरुवार को नलकूप से खेत की सिंचाई कर रहा था। खेत की सिंचाई करने के दौरान वह स्टार्टर बंद करने गया था। तभी स्टार्टर बंद करते समय उसके करंट लग गया। इससे घटनास्थल पर मौजूद उसके पुत्र ने तुरंत भूरागढ़ पावर हाउस में फोन किया। एक बार फोन नहीं लगने पर दोबारा फोन लगाया तब बिजली सप्लाई बंद की गई। पुत्र उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र महेंद्र ने बताया कि पिता के नाम 12 बीघा जमीन है। उसके छह पुत्र और एक पुत्री है। घर में मां केसर देवी हैं। मटौंध थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी किसान बृजेश सिंह (55) बुधवार की देर शाम अपने खेत से घर आया था। वह अपने कमरे में खूंटी में कपड़े टांगने लगा। तभी वहां से गुजरी घरेलू बिजली लाइन का केबल कटा होने से उसके करंट लग गया। परिजन उसे लेकर देर रात जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें