बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक किसान की मौत हो गई। परिजन लू लगने से मौत की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय देवप्रसाद सोमवार दोपहर खेत और घरेलू कामकाज के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किसान था और करीब दो बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा का कहना है कि परिजन लू लगने की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।