फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैदल जा रहे वृद्ध किसान को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी बाला प्रसाद (60) शुक्रवार की शाम खेती-किसानी के काम से बिसंडा गए थे। वह पैदल गांव आ रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने बिसंडा सीएचसी में दिखाया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुत्र राजेंद्र ने बताया कि बाला प्रसाद खेती किसानी करते थे। 14 बीघा जमीन है। घर में मां दीपा है। बड़े भाई कालीचरन की दो साल पहले चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बिसंडा इंस्पेक्टर क्राइम रामजी सिंह ने बताया कि बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत हुई है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी थाने में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें