फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान कीमौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे किसान की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के बेलखरिन का पुरवा निवासी संदीप यादव (24) शनिवार को दशहरा पर्व के दिन अपने खेत में ट्रैक्टर से जोताई कराने गया था। नेढ़वा गांव का ट्रैक्टर मालिक नंदू तिवारी खेत की जोताई कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर बैक करते समय संदीप ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि संदीप का शव ट्रैक्टर में फंसा मिला था। भाई ने बताया कि पिता रामप्रकाश हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पांच बीघा जमीन है। उसमें संदीप खेती करा रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ है। संदीप की 18 अप्रैल को शादी हुई थी। घर में पत्नी पूजा है। कालिंजर थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें