फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तारबाड़ी में करंट से झुलसा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत की तारबाड़ी में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर किसान झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव निवासी जुम्मन (38) गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे अपने खेत से मवेशियों को हांकने के लिए गया था। उसके साथ उसके चाचा फिदा हुसैन भी थे। जुम्मन के खेत से जुड़े भैरों सिंह के खेत में तारबाड़ी में भैरों सिंह ने 11 हजार लाइन का करंट प्रवाहित कर रखा था। जुम्मन अपने मवेशियों को हांकता हुआ भैरों सिंह के खेत के पास आया तो तार बाड़ी में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जिससे उसके दोनों पैर झुलस गए। वहां मौजूद चाचा फिंदा हुसैन, सिद्दीक, भूरा, नफीस आदि ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। यहां जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें