फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसल पर छोड़ने का विरोध करने पर किसान को पीटा

Thu, 16 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पालतू मवेशियों को धान की फसल पर छुट्टा छोड़ देने से मना करने पर चार लोगों ने खेत मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर चार आरोपियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के माेतियारी गांव निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर को दिवाली के दिन वह अपनी धान की फसल देखकर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के अनुसूचित जाति बस्ती में रहने वाले राजा भइया, महेश, छोटेलाल व मनोज से कहा कि वह अपने मवेशियों को बांधकर रखा करें।
उन्हें छुट्टा छोड़ देने से वह उनकी फसल को नष्ट कर रहे हैं। इस पर चारों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। धमकी दी कि वह उसे अनुसूचित जाति एक्ट में फंसा देंगे। घायल की तहरीर पर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें