फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुष्कर्म पीड़िता को दी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी

Tue, 27 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बांदा के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। करीब सात माह पूर्व उसका पारिवारिक रिश्तेदार रायपुर (छतरपुर, मध्य प्रदेश) निवासी संजय पाल उसे अपने रिश्तेदार गंछा गांव निवासी हरीराम के बांदा में मोहल्ला कटरा स्थित किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने रिश्तेदार के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। छात्रा के परिजनों ने आरोपी संजय पाल व हरिराम पाल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

समझौता न करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। घटना के संबंध में शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। धमकाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें