फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेक सदस्य 10 महिलाओं को सपा से जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा महिला सभा की बैठक में लोगों को पार्टी से जोड़ने पर रणनीति तय की गई। हर सदस्य से 10 महिलाओं को सपा से जोड़ने को कहा गया। बिजलीखेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने की। प्रीति साहू, सुधा रैकवार, विनीता, शैलजा, सरिता, अंजू, रोशनी, आरती, प्रतिमा, उपमा, कल्पना आदि को मनोनयनपत्र सौंपे। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि सपा में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलता है। महासचिव मोहम्मद हनीफ ने कहा कि सभी सदस्य मेहनत से जुटकर पार्टी का विस्तार करें। यूथ ब्रिगेड महासचिव मुलायम सिंह यादव ने भी संबोधित किया। अशोक श्रीवास, विद्यासागर तिवारी, अवध बिहारी यादव, शाहिद सिद्दीकी, कमलेश यादव, विष्णु यादव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें