मीडिया से बात करते म्यूजिक डायरेक्टर जीएस चंद्रा।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। म्यूजिक डायरेक्टर जीएस चंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड लघु फिल्मों का हब बनेगा। उनकी फिल्म ‘स्पर्धा’ के रिलीज होने के बाद मुंबई के तमाम निर्माता और निर्देशक यहां आएंगे। बुंदेलखंड में ऐसी लोकेशन हैं जो पूरे विश्व में नहीं है। इसी के मद्देनजर यहां फिल्म निर्माण का निर्णय लिया गया है। बुंदेलखंड महिला सशक्तीकरण और निरक्षरता फिल्म का खास मुद्दा है।
रविवार को यहां पालीवाल बिल्डिंग में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री चंद्रा ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ‘स्पर्धा’ पूरी तरह बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग बुंदेलखंड के बांदा, कालिंजर, चित्रकूट और खजुराहो और 20 फीसदी मुंबई में पूरी होगी। बताया कि ‘स्पर्धा’ सामयिक फिल्म है। अप्रैल 2017 में बुंदेलखंड में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
फिल्म में बुंदेलखंड के कलाकारों के साथ अभिनेता ओमपुरी और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भूमिका अदा करेंगे। बताया कि ढाई घंटा की फिल्म की लागत 3 से 4 करोड़ रुपये आएगी। मीडिया वार्ता के दौरान नटराज म्यूजिक महाविद्यालय संचालक धनंजय सिंह समेत शफीक खां (राजू) आदि उपस्थित रहे।