फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 10 लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 10 लाख रुपये की मांग कर लड़के पक्ष ने मंगनी तोड़ दी। इससे आहत लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया। न्यायालय के आदेश पर मध्य प्रदेश सतना के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी व शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा के रहने वाले बलबीर सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराए वाद में बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई मध्य प्रदेश के सतना जिले के रेलवे कालोनी निवासी अभिषेक सिंह के साथ की थी। शादी में पांच लाख 51 हजार देना तय हुआ था। ढाई लाख रुपये नगद व ढाई लाख चेक से दिया था। धूमधाम से बेटी की सगाई की थी।
सगाई में भी काफी लेन देन किया था। सगाई के बाद वर पक्ष ने फोन कर शादी में 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने सगाई तोड़ दी। न्यायालय के आदेश पर वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें