फोटो - 25 भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते महासभा के लोग। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक बड़े बाईपास स्थित विश्वकर्मा भवन में हुई। जिसमें समाजोत्थान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा ने समाज को सबल व एकजुट होने का आह्वान किया, जबकि सेवानिवृत्त फूलचंद विश्वकर्मा ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। महासभा ने समाज में उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा, जिला महासचिव केपी विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, रामप्रसाद विश्वकर्मा, परमहंस विश्वकर्मा, शिवलाल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रामऔतार विश्वकर्मा, संजू विश्वकर्मा मौजूद रहे।