फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शाखा प्रबंधक पर गबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक कंपनी के एरिया मैनेजर ने शाखा प्रबंधक पर कोतवाली नगर में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के निवासी कंपनी एरिया मैनेजर वसीम खान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी की एक शाखा शहर के चमरौडी चौराहा में है।
विज्ञापन

पहली व दूसरी जून का कुल कलेक्शन सात लाख 24 हजार 810 रुपये हुआ था। इसमें शाखा प्रबंधक ने उसे 56 हजार रुपये जमा किए थे। इसमें छह लाख 68 हजार 810 रुपये कम पाया है। इसी तरह आफिस की जांच करते समय 82 पारसल जिनकी कीमत दो लाख एक हजार 184 रुपये शाखा से गमन मिला। इस तरह से शाखा प्रबंधक ने कुल आठ लाख 59 हजार 994 रुपये का गबन किया है। एरिया मैनेजर की तहरीर पर शाखा प्रबंधक पंकज कुमार विश्वकर्मा निवासी फतेहपुर के खिलाफ कोतवाली में गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि एरिया मैनेजर की तहरीर पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें