फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आठ घंटे गुल रही बिजली, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ व्यापार भी चौपट हो रहा है। रविवार को कस्बे में आठ घंटे तक बिजली कटौती रही।
विज्ञापन

व्यापारी अशोक अग्रवाल, राजा गुप्ता, लिख्खी शिवहरे आदि ने कहा दिन में और शाम के समय जब दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना होता है, ऐसे में बिजली न होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्रा, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संजय साहू, सपा नगर अध्यक्ष सनी गुप्ता, सपा नेता भगवानदीन साहू आदि ने अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें