फोटो -10- तिंदवारी कस्बे के मोहल्ला हनुमान नगर में गिरा बिजली पोल। संवाद
फोटो-11- गांव मुंगूस में गिरा पड़ा बिजली पोल। संवाद
- हनुमान नगर मोहल्ले में बिजली पोल तार सहित गिर गया
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। सोमवार सुबह बारिश के कारण कस्बे के हनुमान नगर मोहल्ले में एक बिजली पोल तार सहित गिर गया। इससे हीरालाल कुशवाहा के मकान में करंट फैल गया।
गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हीरालाल ने बताया कि सुबह गेट खोलते ही उसमें करंट दौड़ता मिला। घर के अंदर मवेशी भी बंधे थे। उन्होंने तत्काल लाइनमैन मेवालाल को सूचना दी। मेवालाल ने बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता मोहन सिंह ने बताया कि पोल स्थापित करने और व्यवस्था सामान्य करने का कार्य जारी है। वहीं, मुंगूस गांव में भी बारिश के चलते एक बिजली पोल उखड़ गया। बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर ग्रामीणों को राहत दी।