बांदा। पड़ोसी के खंडहर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बीमारी की वजह से खुदकुशी करना बता रहे हैं।कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी शांति ने बताया कि उसके ससुर कल्लू (70) ने रात में पड़ोसी गोरेलाल के खंडहर में जाकर गमछे से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने जानकारी दी, तब उन्हें पता चल सका। बहू ने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सो गए थे। रात में किसी समय वह घर से निकल गए पता नहीं चल सका। सुबह हाेने पर जानकारी मिली। बताया कि उन्होंने ऑपरेशन कराया था, वह बीमार भी रहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। पुत्र दिलीप बंगलुरू में रहकर मजदूरी करता है। कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि परिजन बीमारी के चलते फंदा लगाना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद