नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहुरेहटा में पंखे में उतरे करंट में चिपकी पत्नी को बचाने गए वृद्ध पति की करंट से मौत हो गई। गांव निवासी बिस्मिल्ला (67) ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे घर के कमरे में रखे पंखे को चालू करने गईं थी, पंखे को छूते ही उन्हें करंट लग गया। इस बीच पति रुस्तम (75) उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। परिजन ने दोनों को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। यहां डॉ. विपिन ने परीक्षण के बाद रुस्तम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। रुस्तम के पांच बेटे हैं। वह खेती किसानी करते थे। नरैनी कोतवाल भाष्कर मिश्र ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है, उनसे लिखित लिया है कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। संवाद