बांदा। शहर के खुटला मोहल्ला निवासी रईस ने बताया कि उनके पिता रज्जन उर्फ रज्जाक (77) बुधवार की दोपहर बाइक से नरैनी जा रहा था। तिंदवारा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। (संवाद)