फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं आठ टीमें

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेल सप्ताह दिवस के अंतगर्त बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए बैडमिंटन बालक एकल वर्ग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई।इसमें आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। इस दौरान नगर मजिस्टेट राजेश कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालक एकल वर्ग प्रतियोगिता में अभिषेक पटेल ने आदित्य राज को 30/13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार से निखिल ने अभिषेक प्रजापति को 30/28 से, अभिरल भटनागर ने अरुण गुप्ता को 30/24 से, अर्श ने ईशू नरायण को 30/18 से हराया। वहीं, आर्यवर्धन सिंह ने असकर को 30/18 से, राजेश ने रक्तिम राज को 30/21 से, उत्कर्ष ने अंशुमान सिंह को 30/20 से, कृष्णा गौतम ने अभय राज को 30/24 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रजत वर्मा, वाॅलीबाॅल संघ के सचिव शिवकुमार गुप्ता, अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, बैडमिंटन संघ के जिला सचिव काजी जमीर, हिमांशु सिंह, अनवर अली, जितेंद्र कुमार यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें