फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: गैर जनपदों में रिक्त पदों पर स्थानांतरण की गूंजी मांग

Mon, 20 Feb 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जनपदों में रिक्त पदों पर स्थानांतरण की गूंजी मांग
विज्ञापन

- एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
- सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र सीएमओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सातवें वेतनमान का लाभ और गैर जनपदों में रिक्त पदों पर स्थानांतरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र सीएमओ को सौंपा। चेतावनी दी कि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी संविदा कर्मी कार्य ठप कर आंदोलन को बाध्य होंगे।
सोमवार को संघ अध्यक्ष डाॅ. मिलेंद्र सिंह की अगुवाई में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग में पदों का सृजन कर उनका समायोजन किया जाए। एक समान पद और योग्यता के बावजूद 16 वर्षों से एक समान मानदेय नहीं मिल रहा। वेतन विसंगति दूर की जाएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात तमाम ऐसे संविदा कर्मी हैं जो अल्प वेतन के बावजूद अपने गृह जनपद से 200 से 300 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। रिक्त पदों पर भर्ती के साथ स्थानांतरण प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मांगपत्र में पद के अनुरूप मानदेय देने, आउट सोर्स प्रक्रिया समाप्त कर जिला स्वास्थ्य समिति व राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजित करने, संविदा कर्मियों के लिए बीमा पॉलिसी का निर्धारण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने आदि मांगें शामिल रहीं। महामंत्री शोभित गुप्ता ने कहा कि शीघ्र संगठन की मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें