बांदा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे लेकर बंगालीपुरा स्थित बीएड कॉलेज परिसर में धरना दिया। कहा कि केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती रद्द की जाए और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए।
आंगनबाड़ी अधिकार संयुक्त मरोचा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोद प्रदर्शन किया। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चे को ईसीसीई शिक्षा देने के लिए एजुकेटर भर्ती किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्हें 10313 रुपये मानदेय भी निर्धारित है। पीएफ व ईएसआई की सुविधा भी है।
ईसीसीई का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी दिया गया है। उन्हें भी इतना मानदेय व सुविधाएं ममें। अभी उन्हें छह हजार ही दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार व सहायिकाओं का नौ जार किया जाए। इस मौके पर सरिता सिंह, प्रभावती, गीता सिंह, अंजनी वर्मा, इंदु मौर्या, किरन सेठी आदि उपस्थित रहीं। (संवाद)