फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, वृद्धा की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। वृद्धा की मौत हो गई, सात अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा निवासी चंपा देवी (65) अपनी भतीजी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने अतर्रा तहसील के बछेही गांव गईं थीं। शनिवार की सुबह वह अन्य रिश्तेदार रेखा, ज्ञानी, अखिलेश, सतीश, मनीषा, सोनिया और राखी के साथ वापस घर बबेरू जाने के लिए ई-रिक्शा से अतर्रा लौट रही थीं। बांदा रोड गड़रा नाला साईं बाबा मंदिर के पास ई-रिक्शा ई-रिक्शा अनियंत्रित हो खंती में पलट गया। नीचे दब जाने से चंपा देवी गंभीर घायल हो गईं। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। चालक विमल भी घायल हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सीएचसी में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, चंपा देवी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहीं थीं। उनके पति शिरोमन का (20) पूर्व निधन हो गया था। उनके तीनों बच्चे भी मजदूरी करते हैं। अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें