फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुर्गेश अध्यक्ष और विपिन बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन हुआ। आम सहमति से दुर्गेश तिवारी अध्यक्ष और विपिन दीक्षित को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों के विकास के लिए समिति काम करेगी।
विज्ञापन

कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने सभी अध्यापकों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। अभिभावक शिक्षक संघ के कार्यों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान अध्यक्ष और मंत्री के साथ ही प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन में मनोज त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, विपिन दीक्षित को मंत्री, हुकुम सिंह को उप मंत्री बनाया गया। वहीं अभिभावक सदस्य में संतोष कुमार गुप्ता, बृजेश शर्मा, रामप्रसाद ,कमलेश कुमार अध्यापक सदस्य मनोनीत किए गए हैं। बैठक के दौरान विद्यालय की उन्नति एवं विकास संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें