फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह के चलते खेत में लगे पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई खेत पहुंचा तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी उमेश (30) ने दशहरा पर्व के दिन दोपहर के समय खेत में लगे महुवा के पेड़ से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई छोटू कुछ देर बाद खेत गया तो उसे फंदे से लटका देखा। पारिवारिक चाचा रामचंद्र ने बताया कि उमेश मुंबई में रहकर कमाता था। वह एक माह पूर्व गांव आया था।
विज्ञापन

घर में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता शत्रुघ्न खेती किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में पत्नी कोमल है। साल भर पहले शादी हुई थी। घर में पत्नी कोमल है। थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि परिजन पति-पत्नी के बीच आपसी कलह बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें