फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: नशे में धुत बेटे ने पिता को मारी ईंट, मौत से मचा कोहराम

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता के सिर में ईंट मार दी। इससे पिता की मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी कमलेश तिवारी (60) सोमवार की रात अपने घर में था। तभी उसका मंझला पुत्र सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर आया और उत्पात मचाने लगा। इस पर पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। कुछ देर बाद पिता ने उसे चारपाई से खोल दिया। इसके बाद सोनू छत पर चढ़ गया और ऊपर से ईंटों को आंगन में फेंकने लगा। तभी एक ईंट पिता कमलेश के सिर में जा लगी।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बड़े पुत्र ओमप्रकाश तिवारी ने सोनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बबेरू कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें