फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराबी पिता ने पुत्री पर किया चाकू से हमला

Sat, 02 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे में टोकने पर पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने में वार करके गंभीर घायल कर दिया। मकान मालिक और पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी प्रांशी (14) पर शुक्रवार को सुबह चार बजे नशे में धुत्त पिता सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने में वार करके गंभीर घायल कर दिया। चीख पुकार होने पर मकान मालिक राजेश व पड़ोसियों ने फोन से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पिता ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। घायल प्रांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रांशी के भाई प्रांशु ने बताया कि उनकी मां का बचपन में देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

पिता सुनील वेल्डिंग का काम करते हैं। प्रतिदिन वह शराब पीकर घर आते हैं। शुक्रवार को सुबह वह नींद में शराब के नशे में बड़बड़ा रहे थे। प्रांशी ने उन्हें टोंका तो उसने तैश में आकर प्रांशी पर घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें