फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुत्र ने छप्पर तोड़कर अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा निवासी रामगुलाम निषाद (37) ने बुधवार की रात घर के अंदर दरवाजा बंद कर रस्सी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुत्र गाेविंदा आया और अंदर से कोई आहट न मिलने पर उसने खपरैल तोड़कर कमरे के अंदर घुसा तो देखा वह फंदे से लटका था।
पत्नी रानी ने बताया कि वह घर के बाहर खाना बना रही थी। पति शराब के नशे में घर आए और कमरे में चले गए थे। उसे कारण नहीं पता। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक बीघा जमीन है।
ई रिक्शा से मौरंग ढोने का काम करता था। उसके छह पुत्र हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। नशे में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें