फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में पत्नी व घरवालों से झगड़े के बाद फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में पत्नी व घरवालों से झगड़कर मजदूर ने घर में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के खैरई गांव निवासी विक्कू (27) ने रविवार को सुबह घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। पत्नी सावित्री ने देखा तो परिजनों को बताया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामकिशोर ने बताया कि 10 दिन पहले वह गुजरात से गांव आया था। जब से आया है तब से शराब का नशा कर रहा है। घटना वाली रात उसे मना भी किया। लेकिन वह नहीं माना। नशे में पत्नी से झगड़कर फंदा लगा लिया। उसके दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता खेती किसानी करते हैं। पांच बीघा जमीन है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें