फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराबी दूल्हे ने दुल्हन की मां और बाबा के जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। जयमाल के समय नशे में दूल्हे ने दुल्हन की मां और बाबा को थप्पड़ मार दिए। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार रस्में रोक दी। लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली गई। पुलिस दूल्हे समेत चार लोगों को थाने ले गई। शुक्रवार की सुबह लड़का पक्ष ने मान मनौव्वल के बाद मंदिर में जयमाल की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी विजय श्रीवास की बेटी अंजली (18) की शादी गुरुवार को थी। बरात हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के नदेहरा गांव से आई थी। जयमाल के दौरान दूल्हे दिलीप (25) ने नशे में अंजली की मां मनीषा और बाबा संतोष को किसी बात पर थप्पड़ मार दिए। इससे मामला बिगड़ गया। अंजली ने शादी से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष ने थाने में सूचना दी। रात में गिरवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा दिलीप, उसके बड़े भाई दीपक, मामा माता प्रसाद व पिता रामकृपाल को थाने ले गई। शुक्रवार को सुबह लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को मनाया। बाद में रिश्तेदारों और पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को दोपहर खत्री पहाड़ विध्यवासिनी मंदिर में जाकर एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन

गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि अगर लड़की पक्ष से तहरीर मिलती तो मुकदमा किया जाता। दोनों पक्ष जब राजी हो गए तो किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें