फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडप में गिरा नशे में धुत दूल्हा दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडप में पहुंचा नशे में धुत दूल्हा बेसुध होकर गिर गया। उसकी हालत देख दुल्हन गुस्से से आग बबूला हो गई और शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया। मामला बिगड़ता देख बराती बिना दुल्हन के लौट गए।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुर ननावसी युवती का विवाह ग्राम पथरी लुकतरा निवासी रामकृपाल के बेटे प्रेमबाबू के साथ 22 जून को था। द्वारचार व टीका आदि की रस्में पूरी की गईं। जब भांवरो की रस्म के लिए दूल्हा मंडप के नीचे पहुंचा तो वह नशे में धुत होने के चलते लड़खड़ा कर गिर गया।
इस बीच दुल्हन मंडप से उठी और फेरे लेने से इन्कार कर दिया। मामला बढ़ता देख बरातियों ने वहां से निकल जाने में ही भलाई समझी। दुल्हन के निर्णय की परिजनों व गांव वालों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें