अतर्रा । गांव बेलगवां निवासी कैलाश ने चारपहिया चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि आठ अगस्त की दोपहर मां देवकी देवी (65) उपचार कराने पीएचसी गई थीं। अस्पताल परिसर में उन्हें चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चालक की लापरवाही थी। वह हादसे के बाद भाग निकला। मां का उपचार लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)