फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटियों को हतोत्साहित न करें, बदल सकती हैं दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को चिराग फाउंडेशन और महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ीं महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

चिराग फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने कहा कि समाज में अच्छे और बुरे सभी तरह के लोग हैं। सभी अभिभावकों को चाहिए कि बेटी को अच्छे उदाहरण देकर उत्साहित करें। जरा जरा सी बात पर शादी कर देने की बात कर मनोबल न तोड़ें। उन्हें पढ़ाएं आगे बढ़ने का पूरा मौका दें।
प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर परिवारों में बेटियों व महिलाओं को समाज की गलत बातें बता कर उन्हें आगे बढ़ने से हतोत्साहित किया जाता है। लेकिन महिलाओं को चाहिए कि अपने परिवार में शालीनता के साथ उन्हें समाज की अच्छी बातें बता कर आगे बढ़ने के लिए समझाएं, अपना पक्ष परिवार के सामने बहस कर कभी न रखें।
विज्ञापन

सबीहा रहमानी ने कहा कि बेटी के लिए मां सब कुछ होती हैं, इसलिए मां को चाहिए कि अपनी बेटी का मनोबल ऊंचा करें। मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है, समस्याओं का हल आपके पास जरूर है, धैर्य रख कर बस ऊपर वाले पर भरोसा कर हल खोजने का प्रयास करें। आत्महत्या जैसे कदम उठाने के बारे में सोचें ही मत। उन्होंने उदाहरण देकर उत्साहित किया। इस दौरान सपना सिंह, डाॅ. जयंती सिंह, डॉ. संदीप सामंत सिंह, डॉ. सचिन मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान छात्राओं ने क्यू क्लब की ओर से लगाए शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया और नुक्कड़ नाटक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें